नोट : आयुष्मान कार्ड से सम्बंधित जो भी काम है आपको बेनिफिसरी / ऑपरेटर से लॉग इन करने के बाद ही कर सकते है
आयुष्मान कार्ड लॉग इन
आयुष्मान कार्ड बनाये
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड
उम्र 70+ आयुष्मान कार्ड बनाये (आधार से )
आयुष्मान कार्ड एप्लीकेशन
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card)
आयुष्मान कार्ड ( Ayushman Card ) एक ऐसा हेल्थ कार्ड है जो आयुष्मान भारत योजना ( PMJAY ) के तहत जारी किया जाता है इस योजना के तहत जो भारतीय नागरिक पात्र है उन परिवारों को हर साल 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में दिया जाता है
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) का उद्धेश्य
इस योजना का मुख्य उद्धेश्य भारत के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को बेहतर स्वास्थ सेवाए प्रदान करना है ताकि वे बिना पैसो कि इलाज करवा सके
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) की पात्रता
1 – आयुष्मान कार्ड उन्ही लोगो का बनाया जाता है जिनका नाम सरकारी सूची में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( PMJAY ) में शामिल हो |
2 – जिन भारतीय नागरिक कि आयु आधार कार्ड के अनुसार 70 साल से अधिक है वह आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है |
3 – जिनको पात्रता कि जाँच करनी हो वह PMJAY Portal पर जाकर अपनी ब्यौरा भर कर जाँच कर सकते है
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) से जुडी सेवाए
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) कैसे बनाये
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप अपनी पात्रता कि जाँच करेंगे कि PMJAY कि सूची में नाम आ रहा है कि नहीं नाम आने के बाद आपके पास मुख्य दस्तावेज होना चाहिए
1 – आधार कार्ड ( Aadhaar Card )
2 – राशन कार्ड
3 – आधार कार्ड लिंक मोबाइल नंबर
इन सभी दस्तावेज को लेने के बाद आयुष्मान पोर्टल पर जाए अपना मोबाइल नंबर से लॉग इन करे उसके पश्चात् जो डाटा मांगता है उसमे भरे | भरने के बाद जिनका नाम दिखता है , उसके सामने आवेदन करने का आप्शन देखने को मिलेगा उस पर क्लिक करे और अपना पुरा पता, मोबाइल नंबर, लाइव फोटो ये सब भर कर फाइनल सबमिट करे, आपका आयुष्मान कार्ड आवेदन प्रक्रिया सफलता पूर्वक हो जायेगा |
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) डाउनलोड कैसे करे
आपका आयुष्मान कार्ड Ayushman Card पहले से बना हुआ है तो आप आयुष्मान कार्ड आसानी से डाउनलोड / प्रिंट कर सकते है उसके लिए आप के पास कुछ दस्तावेज होना चाहिए
1- आधार कार्ड ( या )
2- राशन कार्ड ( या )
3-PMJAY ID Number ( या )
इसके आलावा आधार कार्ड Aadhaar Card में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए | OTP (one time password ) के माध्यम से वेरीफिकेशन होगा उसके पश्चात ही आधार कि PDF डाउनलोड कर सकते है |
सबसे पहले PMJAY Portal पर लॉग इन करेंगे, लॉग इन करने के बाद जो उसमे पूछे गए बॉक्स में ( आधार कार्ड या राशन कार्ड या PMJAY ID Number ) भरे , जब आप का नाम सूची में दिखने लगे तो नाम के ठीक सामने डाउनलोड का आइकॉन देखने को मिलेगा उस पर क्लिक करके आधार में लिंक मोबाइल नंबर और लॉग इन मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा दोनों OTP द्वारा वेरिफिकेशन करने के बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
70 साल से अधिक उम्र का आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) कैसे बनाये
70 साल से अधिक उम्र का आयुष्मान कार्ड तब बनेगा जब आप के आधार कार्ड के अनुसार आप कि उम्र पुरा हो और आधार कार्ड में आप का मोबाइल नंबर लिंक हो क्युकी आधार OTP वेरिफिकेशन के द्वारा ही पुरा किया जायेगा |
सबसे पहले PMJAY Portal पर लॉग इन करेंगे, लॉग इन करने के बाद, लॉग इन हो जायेगा उसी पेज पर Senior Citizens लिखा हुआ दिखेगा Click Here to Enroll पर क्लिक करेंगे , अगला पेज खुल जायेगा आधार नंबर को भरेंगे सर्च पर क्लिक करेंगे आधार में लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा उस OTP के द्वारा वेरिफिकेशन पुरा करेंगे |
और अपनी पुरा ब्यौरा को भरेंगे जैसे -मोबाइल नंबर , जन्मतिथि , पता , लाइव फोटो आदि जो उसमे पूछेगा , ये सब भरने के बाद सबमिट करेंगे जिससे आप का आयुष्मान कार्ड सफलता पूर्वक पुरा हो जायेगा | कुछ समय बाद आप आयुष्मान कार्ड पुनः लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते है
आयुष्मान कार्ड से सम्बंधित पूछे जाने वाले आप के प्रश्न :-
जब आयुष्मान कार्ड से सम्बन्ध कोई भी प्रश्न आप के विचार में आते है तो आप कुछ इस प्रकार सर्च करते है जो नीचे दिए गए है
आयुष्मान कार्ड क्या है
आयुष्मान कार्ड कैसे बनाते है
70 से अधिक उम्र वाले नागरिक का आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये
आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड करे
आयुष्मान कार्ड Kyc कैसे करे
आयुष्मान कार्ड में सुधार कैसे करे
अधिकांश ऐसे प्रश्न पूछे जाते है जो आप के आयुष्मान कार्ड से सम्बन्ध होते है इन सभी प्रश्नों का मार्गदर्शन इस ( CSChelpzone.com) वेबसाइट में आप को मिलेगा |
महत्वपूर्ण सूचना (Disclaimer)
यह वेबसाइट केवल आयुष्मान कार्ड ( PMJAY ) से जुड़ी सेवाओं में सहायता प्रदान करती है।
हम आयुष्मान कार्ड ( PMJAY ) या भारत सरकार से सीधे तौर पर संबद्ध नहीं हैं।
cschelpzone.com एक मार्गदर्शन प्लेटफोर्म है
