आधार कार्ड डाउनलोड करे
PVC आधार कार्ड आर्डर करे ( लॉग इन करके )
चेक PVC कार्ड आर्डर स्टेटस
आधार लॉग इन करे
आधार कार्ड बैंक से सीडिंग /लिंक जाने
आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर देखे
खोया हुआ आधार नंबर प्राप्त करे
परिवार में किसी की मृत्यु होने की सूचना बताये
नजदीकी आधार केंद्र खोजे
डाक्यूमेंट अपडेट करे
आधार कार्ड लॉक / अनलॉक
मोबाईल / ईमेल वेरीफाई
आधार कार्ड का पता बदले (लॉग इन करने के बाद)
Enrolment No./ SRN / URN / SID से अपडेट स्टेटस चेक करे
सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म ( पता बदलना पेज न. 14 )
नोट : आधार कार्ड में कुछ नयी फीचर जोड़ा गया है आधार कार्ड से सम्बंधित जो भी सुधार है जैसे – मोबाइल नंबर बदलना / पता बदलना / नाम बदलना / ईमेल बदलना यह सब बदलने के लिए आधार केंद्र जाने कि आवश्यकता नहीं है अब आधर एप्लीकेशन के माध्यम से स्वयं बदल सकते है
आधार मोबाइल एप्लीकेशन
आधार कार्ड (Aadhaar Card)
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है जिससे पहचान और पते कि जानकारी मिल सके | भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)(Unique Identification Authority of India) द्वारा जारी किया जाता है। इसमे 12 अंको का विशिष्ट पहचान संख्या होती है |
आधार कार्ड का उपयोग (Use of Aadhaar Card )
आधार कार्ड का उपयोग सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है, जैसे:-
1- सरकारी योजनाओं में आवेदन के लिए
2-आय, जाती, निवास बनाने के लिए
3 – सब्सिडी और लाभ प्राप्त करना के लिए
4-ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म में
5 – बैंक और वित्तीय सेवाएं के लिए
6 – पहचान एवं पते के प्रमाण के रूप में
7-KYC प्रक्रिया में
आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं-
1- आधार कार्ड डाउनलोड / प्रिंट (Download Aadhaar Card)
आपका आधार कार्ड पहले से बना हुआ है तो आप आधार कार्ड आसानी से डाउनलोड / प्रिंट कर सकते है उसके लिए आप के पास कुछ दस्तावेज होना चाहिए
1- आधार नंबर ( या )
2-Enrolment ID Number Date and Time ( या )
3-Virtual ID Number ( या )
4-Service ID (SID) Number
इसके आलावा आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए | OTP (one time password ) के माध्यम से वेरीफिकेशन होगा उसके पश्चात ही आधार कि PDF डाउनलोड कर सकते है |
2- PVC आधार कार्ड आर्डर करे ( Order PVC Aadhaar Card )
आधार कार्ड का एक मजबूत, टिकाऊ और पॉकेट साइज का होता है | यह प्लास्टिक (PVC) से बना होता है, जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।
PVC आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। ऑर्डर करने के लिए आधार नंबर और रजिस्टर्ड/नॉन-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है और कार्ड डाक द्वारा पते पर भेजा जाता है।
3- चेक PVC कार्ड आर्डर स्टेटस (Check Aadhaar PVC card order status)
PVC आधार कार्ड आर्डर करने के बाद, पेमेंट रसीद में SRN नंबर द्वारा अपना PVC आधार कार्ड कि स्टेटस देख सकते है |
4- आधार कार्ड बैंक से सीडिंग /लिंक जाने ( Check Aadhaar-Bank Link Status )
DBT (Direct Benefit Transfer) के तहत सरकार की योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है | सरकारी योजना कि धनराशि को प्राप्त करने के आधार कार्ड को लिंक होना जरुरी है | इस सुविधा से आप देख सकते हैं कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं।
5- आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर देखे (Check Link Mobile Number in Aadhaar )
आधार कार्ड में कौन सी मोबाइल नंबर लिंक है Check Aadhaar Validity के माध्यम से चेक कर सकते है | चेक करने के लिए 12 अंको वाली आधार संख्या कि आवश्यकता होती है मोबाइल नंबर लास्ट के कुछ संख्या दिखाई देता है जिससे आप अनुमान लगा सकते है कि इसमे कौन सी मोबाइल नंबर जुड़ा है |
6- खोया हुआ आधार नंबर / EID/SID प्राप्त करे (Retrieve Aadhaar number/EID/SID)
यदि आपका आधार कार्ड पहले से बना हुआ है और आधार कही गुम या खो गया है तो आधार नंबर / EID/SID प्राप्त करने के लिए कुछ दस्तावेज देना पड़ेगा
1 -आधार कार्ड के अनुसार नाम
2-जन्मतिथि
3-मोबाइल नंबर
उपरोक्त दस्तावेज देने के बाद आप मोबाइल के मेसेज में आप आधार नंबर / EID/SID प्राप्त कर सकते है |
7- परिवार में किसी की मृत्यु होने की सूचना बताये (Report death of a family member)
यदि आप के परिवार में किसी कि मृत्यु हो जाति है और उसका आधार कार्ड बना है उस आधार कार्ड को निरस्त करने के लिए सूचना दे सकते है |
8-नजदीकी आधार केंद्र खोजे (Locate enrolment center)
आधार कार्ड से सम्बंधित कोई भी काम करने के लिए नजदीकी आधार केंद्र खोज सकते है |
9- डाक्यूमेंट अपडेट करे (Document update)
आधार कार्ड में डाक्यूमेंट अपडेट आप यहाँ से कर सकते है इसके लिए कुछ दस्तावेज कि आवश्यकता होती है
1-आधार कार्ड
2-पहचान और पते के समर्थन में दस्तावेज
इसके आलावा आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए | OTP (one time password ) के माध्यम से वेरीफिकेशन होगा उसके पश्चात ही आधार में डाक्यूमेंट अपडेट कर सकते है |
10- आधार कार्ड लॉक / अनलॉक करे
आधार कार्ड कि निजी व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के लिए आप आधार कार्ड को लॉक / अनलॉक कर सकते है इसको करने के लिए कुछ दस्तावेज कि आवश्यकता होती है |
1- आधार कार्ड
2-आधार कार्ड के अनुसार नाम
3- पिन कोड
इसके आलावा आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए | OTP (one time password ) के माध्यम से वेरीफिकेशन होगा उसके पश्चात ही आधार कार्ड को लॉक / अनलॉक कर सकते है |
11- आधार कार्ड का पता बदले (Aadhaar Card Address Update)
आप अपने आधार कार्ड में पिता या पति के साथ अपना पता बदल सकते है | पता दो टाइप से बदला जा सकता है
1- परिवार के मुखिया के आधार कार्ड का उपयोग करके पता अपडेट करें (Family member based Address update)
2-अपने दस्तावेज़ों का उपयोग करके पता अपडेट करें (Update address using your documents)
परिवार के मुखिया के आधार कार्ड का उपयोग करके पता अपडेट करने के लिए कुछ दस्तावेज कि आवश्यकता होती है
1-आधार कार्ड ( जिनका पता बदलना है )
2-आधार कार्ड ( परिवार के मुखिया )
दोनों का आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए | OTP (one time password ) के माध्यम से वेरीफिकेशन होगा उसके पश्चात ही आधार कार्ड में पता अपडेट कर सकते है |
अपने दस्तावेज़ों का उपयोग करके पता अपडेट करने के लिए कुछ दस्तावेज कि आवश्यकता होती है
1- आधार कार्ड ( जिनका पता बदलना है )
2-पहचान और पते के समर्थन में दस्तावेज
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए | OTP (one time password ) के माध्यम से वेरीफिकेशन होगा उसके पश्चात ही आधार कार्ड में पता अपडेट कर सकते है |
दोनों विधि से आप पता बदल सकते है | पता बदलने के लिए कुछ शुल्क दिया जाता है जो आप को UPI या अन्य माध्यम से पैसा कटवाना पड़ेगा |
12- Enrolment No./ SRN / URN / SID से अपडेट स्टेटस चेक करे
जब आप आधार कार्ड में कुछ भी सुधार करवाते है तो आप को Enrolment/SRN/URN/SID नंबर मिलाता है, इस नंबर से आप अपना स्टेटस देख सकते है
पूछे जाने वाले आप के प्रश्न :-
आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करे
PVC आधार कार्ड आर्डर कैसे करे
आधार PVC कार्ड आर्डर स्टेटस कैसे देखे
आधार कार्ड से कैन स बैंक लिंक है कैसे देखे
आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर कैसे देखे
खोया हुआ आधार नंबर कैसे प्राप्त करे
परिवार में किसी की मृत्यु होने की सूचना बताये
नजदीकी आधार केंद्र कैसे खोजे
आधार कार्ड में डाक्यूमेंट अपडेट कैसे करे
आधार कार्ड को लॉक / अनलॉक कैसे करे
आधार कार्ड का पता कैसे बदले
Enrolment No./ SRN / URN / SID से अपडेट स्टेटस चेक कैसे करे
अधिकांश ऐसे प्रश्न पूछे जाते है जो आप के आधार से सम्बन्ध होते है इन सभी प्रश्नों का मार्गदर्शन इस वेबसाइट में आप को मिलेगा |
महत्वपूर्ण सूचना (Disclaimer)
यह वेबसाइट केवल आधार से जुड़ी सेवाओं में सहायता प्रदान करती है।
हम UIDAI या भारत सरकार से सीधे तौर पर संबद्ध नहीं हैं।
