नोट : आयुष्मान कार्ड से सम्बंधित जो भी काम है आपको बेनिफिसरी / ऑपरेटर से लॉग इन करने के बाद ही कर सकते है
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) क्या है ?
आयुष्मान कार्ड ( Ayushman Card ) एक ऐसा हेल्थ कार्ड है जो आयुष्मान भारत योजना ( PMJAY ) के तहत जारी किया जाता है इस योजना के तहत जो भारतीय नागरिक पात्र है उन परिवारों को हर साल 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में दिया जाता है
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) का उद्धेश्य
इस योजना का मुख्य उद्धेश्य भारत के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को बेहतर स्वास्थ सेवाए प्रदान करना है ताकि वे बिना पैसो कि इलाज करवा सके
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) की पात्रता
1 – आयुष्मान कार्ड उन्ही लोगो का बनाया जाता है जिनका नाम सरकारी सूची में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( PMJAY ) में शामिल हो |
2 – जिन भारतीय नागरिक कि आयु आधार कार्ड के अनुसार 70 साल से अधिक है वह आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है |
3 – जिनको पात्रता कि जाँच करनी हो वह PMJAY Portal पर जाकर अपनी ब्यौरा भर कर जाँच कर सकते है
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) आवश्यक दस्तावेज
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सामान्यतः निम्न दस्तावेज आवश्यक होते हैं:
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- परिवार पहचान पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
कुछ राज्यों में अतिरिक्त दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) से जुडी जानकारी
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) कैसे बनाये ?
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप अपनी पात्रता कि जाँच करेंगे कि PMJAY कि सूची में नाम आ रहा है कि नहीं नाम आने के बाद आपके पास मुख्य दस्तावेज होना चाहिए
1 – आधार कार्ड ( Aadhaar Card )
2 – राशन कार्ड
3 – आधार कार्ड लिंक मोबाइल नंबर
इन सभी दस्तावेज को लेने के बाद
- आयुष्मान भारत पोर्टल पर जाएं – https://beneficiary.nha.gov.in/
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- OTP सत्यापन करें।
- पात्रता जांचें।
- e-KYC पूरा करें।
- आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें।
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) डाउनलोड कैसे करे ?
आपका आयुष्मान कार्ड Ayushman Card पहले से बना हुआ है तो आप आयुष्मान कार्ड आसानी से डाउनलोड / प्रिंट कर सकते है उसके लिए आप के पास कुछ दस्तावेज होना चाहिए
1- आधार कार्ड ( या )
2- राशन कार्ड ( या )
3-PMJAY ID Number ( या )
इसके आलावा आधार कार्ड Aadhaar Card में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए | OTP (one time password ) के माध्यम से वेरीफिकेशन होगा उसके पश्चात ही आधार कि PDF डाउनलोड कर सकते है |
सबसे पहले PMJAY Portal पर लॉग इन करेंगे, लॉग इन करने के बाद जो उसमे पूछे गए बॉक्स में ( आधार कार्ड या राशन कार्ड या PMJAY ID Number ) भरे , जब आप का नाम सूची में दिखने लगे तो नाम के ठीक सामने डाउनलोड का आइकॉन देखने को मिलेगा उस पर क्लिक करके आधार में लिंक मोबाइल नंबर और लॉग इन मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा दोनों OTP द्वारा वेरिफिकेशन करने के बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
70 साल से अधिक उम्र का आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) कैसे बनाये ?
70 साल से अधिक उम्र का आयुष्मान कार्ड तब बनेगा जब आप के आधार कार्ड के अनुसार आप कि उम्र पुरा हो और आधार कार्ड में आप का मोबाइल नंबर लिंक हो क्युकी आधार OTP वेरिफिकेशन के द्वारा ही पुरा किया जायेगा |
सबसे पहले PMJAY Portal पर लॉग इन करेंगे, लॉग इन करने के बाद, लॉग इन हो जायेगा उसी पेज पर Senior Citizens लिखा हुआ दिखेगा Click Here to Enroll पर क्लिक करेंगे , अगला पेज खुल जायेगा आधार नंबर को भरेंगे सर्च पर क्लिक करेंगे आधार में लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा उस OTP के द्वारा वेरिफिकेशन पुरा करेंगे |
और अपनी पुरा ब्यौरा को भरेंगे जैसे -मोबाइल नंबर , जन्मतिथि , पता , लाइव फोटो आदि जो उसमे पूछेगा , ये सब भरने के बाद सबमिट करेंगे जिससे आप का आयुष्मान कार्ड सफलता पूर्वक पुरा हो जायेगा | कुछ समय बाद आप आयुष्मान कार्ड पुनः लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते है
योजना में क्या-क्या कवर होता है ?
- अस्पताल में भर्ती
- ऑपरेशन
- डॉक्टर की फीस
- जांच और टेस्ट
- दवाइयां
- ICU खर्च
- मेडिकल इम्प्लांट
- पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन खर्च।
योजना में क्या कवर नहीं होता ?
कुछ सेवाएं योजना में शामिल नहीं हैं:
- सामान्य OPD
- नियमित स्वास्थ्य जांच
- कॉस्मेटिक सर्जरी
- सौंदर्य उपचार
- अधिकांश सामान्य दंत चिकित्सा
- टीकाकरण (रूटीन वैक्सीनेशन)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQ )
Q1. आयुष्मान कार्ड क्या है?
यह सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य कार्ड है जिससे पात्र परिवार ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं।
Q2. आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र है?
SECC 2011 सूची में शामिल गरीब एवं पात्र परिवार।
Q3. आयुष्मान कार्ड कैसे बनता है?
ऑनलाइन पोर्टल या CSC केंद्र के माध्यम से।
Q4. आयुष्मान कार्ड से कितना लाभ मिलता है?
प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक।
Q5. क्या निजी अस्पताल में भी इलाज मिलता है?
हाँ, सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज उपलब्ध है।
Q6. क्या आयुष्मान कार्ड पूरे भारत में मान्य है?
हाँ, यह पूरे देश में मान्य है।
महत्वपूर्ण सूचना (Disclaimer)
यह वेबसाइट केवल आयुष्मान कार्ड ( PMJAY ) से जुड़ी सेवाओं में सहायता प्रदान करती है।
हम आयुष्मान कार्ड ( PMJAY ) या भारत सरकार से सीधे तौर पर संबद्ध नहीं हैं।
cschelpzone.com एक मार्गदर्शन प्लेटफोर्म है